फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साढ़े तीन किमी बढ़ जाएगा बहजोई पालिका का दायरा, 16 गांव होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नगर पालिका परिषद में आसपास के 16 गांव शामिल करने का प्रस्ताव बनकर तैयार हो गया है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई, तो बहजोई का क्षेत्रफल करीब साढ़े तीन किलोमीटर और बढ़ जाएगा। इसके लिए पालिका ने माह सितंबर 2024 में पत्राचार कर शासन से सीमा विस्तार की मांग की थी।
विज्ञापन

कार्यवाहक ईओ व डिप्टी कलक्टर रमेश बाबू ने बताया कि बीते माह अप्रैल 2025 में शासन की ओर से मिले सीमा विस्तार के पत्र के आधार पर नगर पालिका क्षेत्र में 16 गांवों को शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। सप्ताह भर में यह प्रस्ताव पालिका की ओर से शासन को भेज दिया जाएगा।


पालिका ने तैयार किया इन गांवों का प्रस्ताव
बहजोई। कार्यवाहक ईओ व डिप्टी कलक्टर रमेश बाबू के मुताबिक पालिका के सीमा विस्तार को लेकर शासन को भेजे जाने के लिए 16 गांवों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें गांव बहजोई देहात, बेहटा जयसिंह, चितौरा, बमनेटा, युसुफपुर उर्फ ईसमपुर, अचलपुर, सुल्तानपुर खुर्द, चितनपुर, फत्तेहपुर शरीफनगर, डयोढाई, आनंदपुर, श्रीनगर कनेटा, ढकारी, बिचौला, मदारा व जयमलपुर शामिल हैं।
विज्ञापन




सीमा विस्तार होने पर साढ़े आठ किलोमीटर हो जाएगा बहजोई का क्षेत्रफल

कार्यवाहक ईओ व डिप्टी कलक्टर रमेश बाबू के मुताबिक वर्तमान में बहजोई नगर पालिका का क्षेत्रफल करीब पांच किलोमीटर है। शासन की ओर से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर बसे गांवों को सीमा विस्तार के तहत पालिका क्षेत्र में शामिल करने के निर्देश मिले थे। इस पर बहजोई से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर बसे इन 16 गांवों का प्रस्ताव सीमा विस्तार के लिए तैयार किया गया है। प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिलने के बाद बहजोई नगर पालिका का क्षेत्रफल करीब साढ़े आठ किलोमीटर हो जाएगा।

गंगा एक्सप्रेसवे, जिला मुख्यालय व पुलिस लाइन भी होगी बहजोई में
यदि सीमा विस्तार के लिए पालिका की ओर से तैयार किए प्रस्ताव में शामिल होने वाले गांवों को लेकर शासन की ओर से मंजूरी मिलती है, तो गांव अचलपुर में बन रहे गंगा एक्सप्रेस वे समेत फत्तेहपुर शरीफनगर में बनने वाला जिला मुख्यालय व आनंदपुर में बन रही रिजर्व पुलिस लाइन भी बहजोई नगर पालिका क्षेत्र में आ जाएगी।

शासन के निर्देश के बाद सीमा विस्तार के लिए बहजोई के आसपास के 16 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव बनकर तैयार हो गया है। जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सप्ताह भर में यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश बाबू, कार्यवाहक ईओ व डिप्टी कलक्टर, बहजोई जिला संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें