फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति कुर्क

Thu, 16 May 2024 05:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस ने कोकावास निवासी गैंगस्टर अलीम और सलीम की 17.34 लाख रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की है। साथ ही मकान को पुलिस ने सील कर दिया। साथ ही नोटिस बोर्ड भी लगा दिया।
विज्ञापन

सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि कुढ़ फतेहगढ़ थाने में साल 2023 में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। जिसमें कोकावास गांव के अलीम और सलीम को आरोपी बनाया गया था। इस मामले की जांच की गई तब पता चला कि आरोपी अलीम और सलीम ने अपराध से अर्जित धन से गांव कोकावास में मकान बनाया था। इसके बाद संपत्ति जब्तीकरण के लिए रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश की गई थी। जहां से आदेश होने के बाद बुधवार को नायब तहसीलदार दीपक चौधरी की मौजूदगी में एसओ संदीप बालियान ने पुलिस टीम को लेकर कोकावास गांव में गैंगस्टर अलीम और सलीम के मकान पर ताला लगाकर कुर्की की कार्रवाई की। सीओ डॉ प्रदीप कुमार भी कार्रवाई के समय मौजूद रहे। डोल ताशे के बीच कुर्की की घोषणा की गई। काफी ग्रामीण इस दौरान मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मकान के गेट पर सील लगाकर, बोर्ड लगवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें