संभल। बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास (जीबीसी) के लिए जिले में प्रोजेक्ट तैयार हैं। जिन उद्यमियों ने 10 करोड़ या उससे ज्यादा का निवेश शुरू किया है उन्हें लखनऊ बुलाया गया है।
इन प्रोजेक्ट को एक से दो वर्ष के अंदर तैयार किया जाना है। इसके बाद कई हजार लोगों को रोजगार मिल जाएगा। जमीन पर उतरे इन प्रोजेक्ट की रिपोर्ट उद्योग विभाग द्वारा तैयार कर ली गई है।
दरअसल जिले में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 163 एमओयू साइन किए गए थे। इसमें 6567 करोड़ का निवेश किए जाने का प्रस्ताव निवेशकों ने दिया था। जिले में 10 फरवरी 2023 को महाकुंभ के रूप में आयोजन किया गया था।
एक वर्ष पूरा होने पर 56 प्रोजेक्ट 3300 करोड़ के जमीन पर उतर आए हैं। जो प्रोजेक्टर जमीन पर हैं उनको ही जीबीसी में शामिल किया गया है। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि जो प्रोजेक्ट जमीन पर उतरें हैं उसमें कुछ को जमीन मिल गई है।
कुछ उद्यमियों के पास जमीन थी वह निर्माण कार्य आदि का काम शुरू करा रहे हैं। एक से दो वर्ष के अंदर यह सभी प्रोजेक्ट तैयार हो जाएंगे। इसके बाद रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और 51 सौ लोगों को रोजगाा मिलेगा।
जीबीसी क्या है, इसमें शामिल प्रोजेक्ट कब होंगे ः संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में वह प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं जिनके पास अपनी जमीन है और वह प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं। इसका मतलब है कि जिस प्रोजेक्ट के लिए प्रस्ताव इन्वेस्टर्स समिट में दिए गए थे। वह जमीन पर उतरने शुरू हो गए हैं। जो बाकी बचे हैं उनको भी जल्द जमीन पर उतारा जाएगा। संभल जिले से जीबीसी का लक्ष्य 3500 करोड़ शासन ने दिया है। जिसको पूरा करना है।