फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटे मारपीट के आरोपियों के पक्ष में निकाला जुलूस, 17 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर में मुरादाबाद जेल से रिहा होकर आए मारपीट और फायरिंग के चार आरोपियों के पक्ष में हूटर लगी बाइक और कारों से जलूस निकाला गया। मामले में पुलिस ने 17 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मूसापुर में 18 मार्च को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट पथराव और फायरिंग हुई थी जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सभी आरोपी मुरादाबाद जेल भेजे गए थे। सोमवार को एक पक्ष के माजिद, निगार अहमद, मोहसिन और इमरान जेल से रिहा होकर आए थे। रिहा होने की खुशी में सोमवार की देर रात गांव के बाहर से ही उन्होंने अपने साथियों संग हूटर लगी कारों और बाइकों के साथ जुलूस निकाला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस को बंद कराया। पुलिस ने माजिद, इमरान, मोहसिन, निगार आलम, नूर मोहम्मद, अनस, जियाउल, राज हसन, सुलेमान, आरिफ, तालिब, नावेद, दिलशाद, नाजिर, मुशर्रफ, मुशाहिद, अल्लाहबख्श समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कैलादेवी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह राठी ने बताया कि जुलूस निकालने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जुलूस निकलता मिला। सिपाही श्याम चौधरी की तहरीर के आधार पर 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें