फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध की अशंका में बारातियों को पुलिस ने तैयार खाना बांधकर लौटाया

विज्ञापन
-संभल में चौधरी सराय चौकी पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के इकरोटिया गांव में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। बरातियों के लिए तैयार खाने को पुलिस ने बर्तनों में भरवा दिया और बरातियों को सौंपकर वापस घरों को रवाना कर दिया। इसकी क्षेत्र में खूब चर्चा रही। हुआ यूं कि इकरोटिया गांव में सैदनगली से शुक्रवार को बरात आई थी। लड़की वाले के घर में खुशियां मनाई जा रहीं थीं। बरात के लिए खाना तैयार हो रहा था।
विज्ञापन

निकाह की रस्म अदा हो चुकी थी। बस बरातियों को खाना खिलाना बाकी था। इस दौरान असमोली थाना पुलिस की इंट्री गांव में हुई। पुलिस को लगा कि भीड़ कहीं नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन न करने लगे। इसी अंदेशे को भांपते हुए पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। बरातियों से जानकारी ली गई। पुलिस ने बरातियों की कोई बात नहीं सुनीं। बरातियों के तैयार खाने को बर्तनों में भरवा दिया। बाद में उस खाने को बरातियों को सौंप दिया गया और उन्हें अपने-अपने घरों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें