फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पोलियो खुराक की वायल कूड़े में फेंकने की जांच शुरू, कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पंवासा सीएचसी के कूड़े में पोलियो खुराक की वायल फेंकी जाने के मामले में बुधवार को जांच शुरू हो गई है। सीएचसी प्रभारी ने सीसीटीवी फुटेज को देखा है। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। इसके अलावा सीएचसी प्रभारी पोलियो की वायरल किस बूथ के लिए निकली थीं। इसकी भी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

बहजोई थाना प्रभारी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों का आदेश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अभी किसी अधिकारी का आदेश नहीं मिला है। मालूम हो मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे करीब पवांसा सीएचसी के गेट के बाहर पोलियो खुराक की 30 वायल कूड़े में पड़ी मिली थीं। यह किसने फेंकी इसकी जांच कराने के लिए सीएमओ डा. तरन्नुम रजा ने आदेश किए थे। साथ ही ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी रेखा यादव को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए थे। कार्रवाई के लिए बहजोई थाने में तहरीर दे दी गई है। थाना प्रभारी पंकज लावानियां ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी का आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। सीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है। उसकी पहचान कराई जा रही है। साथ ही जो वायल स्टोर से निकली है। उसका मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें