फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 232 से अधिक नामांकन वाले परिषदीय स्कूलों में होगा पुरस्कार वितरण समारोह

Tue, 03 Mar 2026 10:25 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। 232 से अधिक नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रति विद्यालय 6500 रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए बच्चों और अभिभावकों को सम्मानित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस निर्णय से मेधावी और नियमित उपस्थिति वाले छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं अभिभावकों की सहभागिता भी बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने 232 से अधिक नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों (पीएम श्री स्कूलों को छोड़कर) में इस वर्ष पुरस्कार वितरण समारोह कराने का आदेश जारी किया है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को 6500 रुपये दिए जाएंगे। आदेश के अनुसार हर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा से परीक्षा में सबसे अधिक अंक पाने वाले, सबसे ज्यादा उपस्थिति वाले और खेलकूद या अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले एक-एक छात्र-छात्रा को पुरस्कार दिया जाएगा।
पूरे विद्यालय में सबसे ज्यादा उपस्थिति वाले छात्र के एक अभिभावक को भी सम्मान मिलेगा। स्कूल प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में शामिल सभी बच्चों को टॉफी, चॉकलेट या स्टेशनरी दी जाएगी। पुरस्कार के रूप में लंच बॉक्स, पानी की बोतल, ट्रॉफी, किताबें, ज्योमेट्री बॉक्स आदि खरीदे जा सकेंगे। अभिभावकों को शॉल या स्मृति चिन्ह भी दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक ने सभी बीएसए को निर्देश जारी किया है। इस संबंध में बीईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस समारोह से बच्चों को अच्छा पढ़ने और रोज स्कूल आने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


.....................

ऐसे खर्च होंगे रुपये

प्रत्येक विद्यालय को कुल 6500 रुपये दिए जाएंगे।
1500 रुपये कार्यक्रम की व्यवस्था (लाउडस्पीकर, कुर्सी आदि) के लिए
2500 रुपये अभिभावकों के जलपान के लिए
2500 रुपये पुरस्कार सामग्री खरीदने के लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें