रजपुरा (संभल)। गांव सिहावली के पास बृहस्पतिवार को यात्रियों से भरी बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। घायलों को रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया है।
बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे के करीब गवां की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस बबराला की ओर से आ रहे ईंटो से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में टकरा गई। बस में सवार गांव जुनावई निवासी सुभाष, रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर निवासी राजकुमार, गांव ईशापुर निवासी नरेश, गांव सेंडोरा निवासी पपेस, गुन्नौर कोतवाली के बबराला निवासी साजन, बहजोई थाना क्षेत्र के गांव ढकारी निवासी शीतल, अमरोहा के थाना आदमपुर के गांव खरपडी निवासी जगवती, चरन सिंह, विद्या देवी मामूली घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया है। संवाद