फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सत्यव्रत पुलिस चौकी को जल्द तैयार कर स्टाफ की तैनाती करने की तैयारी

Fri, 24 Jan 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण तेजी से पूरा कराया जा रहा है। बाउंड्री से लेकर लिंटर का काम पूरा हो गया है। अब कक्ष का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। पुलिस चौकी के भवन में प्लास्टर और फिनिशिंग का कार्य किया जाना बाकी है। गणतंत्र दिवस तक इस पुलिस चौकी में स्टाफ तैनात किए जाने की उम्मीद थी लेकिन कार्य काफी अधूरा होने के चलते गणतंत्र तक इस पुलिस चौकी का लोकार्पण होना मुश्किल है।
विज्ञापन

24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इस दौरान पुलिस की घेराबंदी कर ली थी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले व रबर बुलेट का इस्तेमाल किया था। इस बवाल के बाद ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए पुलिस चौकी का निर्माण कराने का निर्णय लिया था। यह पुलिस चौकी पालिका की जमीन पर बनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें