फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: संभल-कुंदरकी-मुरादाबाद मार्ग को स्टेट हाईवे बनाने की तैयारी

Thu, 09 Feb 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल-पाकबड़ा-कुंदरकी-मुरादाबाद मार्ग को जिला स्तरीय से स्टेट हाईवे बनाने के लिए प्राथमिक स्तर पर लोनिवि प्रस्ताव तैयार कर रहा है। हाईवे सात मीटर चौड़ा होगा। शीघ्र ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि के अभियंता का कहना है कि संभल से पाकबड़ा और कुंंदरकी मार्ग अभी जिला स्तरीय रोड है। इस रोड को डबल लेन में परिवर्तित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। 83 किलोमीटर लंबे रोड पर कई अन्य स्थान चयनित कर उनको व्यावसायिक स्वरूप दिया जाएगा। अभी मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त है। स्टेट हाईवे का प्रस्ताव पास होने पर मार्ग को बनाने के लिए धन मिलेगा। इसकी चौड़ाई दोगुनी होगी। इस पर फुटपाथ बनाया जाएगा। साइकिल के लिए ट्रैक भी बनाने की योजना है। मार्ग की कीमत का अनुमान लगाने के लिए अभियंताओं की एक टीम लगाई गई है।

मंडलायुक्त ने दो माह पहले तीन मार्गों के लिए भेजे थे प्रस्ताव
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की तरफ से दिसंबर माह में जिले के तीन प्रमुख मार्गों को बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए थे। इन मार्गों में एक कुंदरकी डींगरपुुर-रतनपुर कला- पाकबड़ा मार्ग का चौड़ीकरण भी शामिल है। 16 किमी के इस मार्ग के दोनों तरफ एसईजेड परिसर है। परिसर में कई फैक्टरियां हैं। यहां देश विदेश से निर्यातक आते रहते हैं। यहां पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से अनाज गोदाम में आता रहता है। एफसीआई गोदाम और एसईजेड यह मार्ग दो राष्ट्रीय मार्गों को जोड़ती है। कुंदरकी -डींगरपुर मार्ग पर बरसात के समय जलभराव हो जाता है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के मंत्री की प्राथमिकता सूची में शामिल है। इस मार्ग का मुद्दा निर्यातकों की बैठकों में मंडलायुक्त के समक्ष उठाया गया था। दूसरा मार्ग मुरादाबाद- मछरिया -लालटीकर, झंडा चौराहे का 33.58 किमी मार्ग है। यह मार्ग 16 गांवों की आबादी को जोड़ता है। रामगंगा नदी और रझेड़ा नदी और अन्य नाले होने के कारण बरसात में मार्ग ध्वस्त हो जाते हैं। इस मार्ग का प्रस्ताव मुख्य अभियंता को भेजा गया है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। तीसरा प्रस्ताव लालपुर बहल्ला सेतु मार्ग से जुड़ा है। सिंघनखेड़ा -करनपुर होते हुए संपर्क मार्ग की लंबाई 8.95 किमी है। मुरादाबाद के अंदर का मार्ग 3.75 मीटर और रामपुर जिले के तरफ का मार्ग सात मीटर चौड़ा है। गन्ना और व्यवसायिक वाहनों के आवागमन के चलते मुरादाबाद की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मार्ग को बनाने के लिए पहले लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। तीनों मार्गों के प्रस्ताव के मामले में अभी शासन से स्वीकृति नही मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें