फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नव वर्ष को हर्ष उल्लास और लाइन म्यूजिक के साथ मनाने की तैयारी, रेस्टोरेंट में हुई बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष 2023 आगाज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल को सजाया गया है। रेस्टोरेंट में व्यंजन भी अलग अलग तरह के रहेंगे। जिससे जश्न मनाने वाले लोगों को ज्यादा वैरायटी मिल सके।
विज्ञापन

शनिवार की शाम से ही जश्न शुरू हो जाएंगे। रात 12 बजे यह जश्न पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सारी रात तो रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल खुलेंगे नहीं लेकिन आधी रात तक जश्न की महफिल चलेगी। तैयारियां काफी अच्छी की गई हैं। द गोल्डन स्पून रेस्टोरेंट में लाइव म्यूजिक की महफिल सजेगी। 23 कैरेट रेस्टोरेंट को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। वहीं कई बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम हैं लेकिन यह कार्यक्रम पहली जनवरी की सुबह से आयोजित किए जाने हैं। इसकी बुकिंग कई जगह हो गई है।
लाइव म्यूजिक की व्यवस्था की गई है। सिंगर को दिल्ली से बुलाया गया है। यह इंतजाम नववर्ष के लिए की गई है। परिवारों ने सीटों को भी बुक करा दिया है। लोगों को जश्न मनाने में किसी तरह की दिक्कत न हो ऐसी व्यवस्था की गई है।- लक्षित सिंघल, द स्पून रेस्टोरेंट स्वामी, संभल
विज्ञापन

रेस्टोरेंट को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। बुकिंग तो कोई नहीं है लेकिन भीड़ काफी रहने की उम्मीद है। इसी तरह की तैयारी करा दी है। जिससे लोगों को कोई दिक्कत न हो। व्यंजन की वैरायटी भी बढ़ाई गई हैं।- हाजी अनीस, 24 कैरेट रेस्टोरेंट स्वामी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें