फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिला अस्पताल में बेड की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 22 बेड की व्यवस्था है। शनिवार को छह बेड तैयार किए गए हैं। सीएमएस डॉ.अनूप अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बेडों के वार्ड भी बना दिए जाएंगे। इसके लिए सभी संसाधन उपलब्ध हैं। यह तैयारी एहतियाती तौर पर की जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट भी पूरी तरह तैयार है। यदि जरूर पड़ती है तो इन संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में रैपिड रिस्पॉन्स टीम के साथ ही निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग कोविड अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट को भी तैयार करने में लगा है। रैंडम जांच के लिए अभी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर समस्या जिले में वैक्सीन की है। वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के चलते टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। करीब 1.32 लाख लोग दूसरा टीका लगवाने से वंचित हैं।
जबकि बूस्टर डोज एहतियाती टीका करीब कुल टीकाकरण करा चुके लोगों में से 66 प्रतिशत ने नहीं कराया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। रैपिड रिस्पॉन्स टीम फिलहाल दस हैं। इसमें जिले के सभी आठ ब्लॉक पर एक एक टीम की तैनाती है। जिला अस्पताल और चंदौसी सीएचसी में भी एक एक टीम को तैनात किया हुआ है। बताया कि जिले में 822 निगरानी समितियां हैं। इसमें 620 ग्रामीण इलाके में हैं और 202 शहरी क्षेत्र में निगरानी करेंगी। गांव में आशा और आंगनबाड़ी को जिम्मेदारी दी है। जबकि शहर में सभासद जिम्मेदारी निभाएंगे। कोरोना से बचाव के टीके के लिए वैक्सीन की मांग की गई है। वैक्सीन मिलने पर टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को सक्रिय करा दिया है। ताकि जिले के लोग कोविड कमांड सेंटर पर दूरभाष के माध्यम से कोविड-19 से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा और प्राप्त कर सकते हैं । इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के लैंडलाइन नंबर 05921 243 112 पर कॉल की जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोग कोविड को लेकर ज्यादा परेशान न हों। एहतियात बरतें और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें