जनपद में शनिवार व रविवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा संचालित की जाएगी। जिसको लेकर एसएम इंटर कॉलेज में परीक्षा निष्पक्षता पूर्वक संपन्न कराने को कक्ष निरीक्षकों को दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें बताया गया कि परीक्षा अवधि में कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल फोन पूर्ण वर्जित रहेंगे। सभी कक्ष निरीक्षक मोबाइल फोन विद्यालय परिसर में न लेकर आए। साथ ही कक्ष निरीक्षक से संबंधित उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व के प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। परीक्षा निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने से निर्देश उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार, लाल प्रताप सिंह, केंद्र अधीक्षक राजेश गुप्ता, गणेश सिंह, नेम चंद्र, मनोज कुमार, एके सिंह, योगेश बाबू, पुनीत कुमार, ललित बाबू, विपिन कुमार, संजीव कुमार, चंद्रवीर, रूपेश, मिथलेश, ममता शर्मा, विनीता रानी, जटाशंकर, मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इमरान, जाहिद, साजिया, रामप्रकाश, सत्यपाल, अभिषेक गौतम, सुनील कुमार, अभिषेक, सोमेंद्र सिंह, कृष्ण अवतार, जय प्रकाश, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिनेश कुमार ने पुलिस बल के साथ पैट परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। साथ ही निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने को निर्देश दिए। जबकि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा जनपद में एएमएचआरएस इंटर कॉलेज, बीएम इंटर कॉलेज, चंदौसी इंटर कॉलेज, गार्मेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, जवाहर लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, एमजीएम कॉलेज, एनकेबीएमजी कॉलेज, नानकचंद्र इंटर कॉलेज, ओम प्रकाश गणपति मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, आरआरके स्कूल, राजकीय पीजी कालेज, एसबीएसजे इंटर कॉलेज, एसएम कॉलेज, एसएम इंटर कॉलेज, सेक्रेट हार्ड कान्वेंट स्कूल, सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल आदि संपन्न कराई जाएगी।