फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडले से बिछड़ने पर गर्भवती की हालत बिगड़ी, मौत

Mon, 08 May 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चंदौसी में इलाज के लिए ले जाते समय महिला की मौत के बाद मायके वालों से नोकझोंक करते ससुराल वाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक ननद ने एक मां से उसके लाडले को क्या छीना उसने जीने की आस ही छोड़ दी। गर्भवती मां की तबीयत ऐसे बिगड़ी की फिर उसे संभाला नहीं जा सका। परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने इस दुनिया को छोड़ दिया। मामला कोतवाली के गेट तक पहुंचा लेकिन बाद में रिश्तेदारों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सीकरी गेट निवासी महिला पुष्पा (25) पत्नी राजेंद्र मायके थाना व गांव फैजगंज बेहटा में दो दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने गई थी। महिला की बुआ कमलेश ने बताया कि गर्भवती पुष्पा को उसका पति राजेंद्र दो दिन पूर्व ही उसे फैजगंज बेहटा ले आया था। इधर, शनिवार की शाम महिला की ननद गांव पहुंची और महिला से उसके बेटे को छीन लाई।

 ननद का कहना था कि, अपने दो वर्षीय भतीजे बिना कुछ अच्छा नहीं लग रहा था। बताया जा रहा है कि, पुष्पा अपने दो वर्षीय बेटे के लिए परेशान हो गई, जिससे रात में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए चंदौसी लेकर आए।
विज्ञापन


 हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए रविवार को मुरादाबाद लाया जा रहा था, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इससे खफा मायके वाले कोतवाली जा रहे थे, यहां जानकारी पर ससुरालवाले भी आ गए। जहां दोनों पक्षों में कोतवाली के सामने काफी नोंकझोंक हुई, हालांकि रिश्तेदारों के समझाने-बुझाने पर पीड़ित पक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें