फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल में हिंदी, इंटरमीडिएट में अंग्रेजी का होगा पहला पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले के माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षा का सोमवार को विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया। इसके मुताबिक, पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में अंग्रेजी का पेपर होगा। डीआईओएस ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक परीक्षा चलेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से परीक्षा कार्यक्रम संबंधी आदेश सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को भेजा गया है। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि छह जनवरी-2026 को सुबह दस बजे से प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। हाईस्कूल में पहला पेपर हिंदी और इंटर में अंग्रेजी का होगा। सात जनवरी को हाईस्कूल में अंग्रेजी और इंटरमीडिएट में हिंदी व हिंदी सामान्य विषय की परीक्षा होगी। आठ जनवरी को हाईस्कूल में विज्ञान और इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, सामान्य आधारित विषय कृषि भाग-1 प्रथम प्रश्न पत्र और कृषि भाग-2 षष्ठम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
नौ जनवरी को हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान, नागरिक शास्त्र, बहीखाता, कृषि भाग-1 द्वितीय प्रश्न पत्र और कृषि भाग-2 सप्तम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। दस जनवरी को हाईस्कूल में गणित और गृह विज्ञान, जबकि इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान, भूगोल, व्यवसाय अध्ययन, कृषि भाग-1 तृतीय प्रश्न पत्र और कृषि भाग-2 अष्टम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इसके बाद 12 जनवरी को हाईस्कूल में चित्रकला और कृषि विषय की परीक्षा होगी। जबकि इंटरमीडिएट में गणित, समाज शास्त्र, आशुलिपि, कृषि भाग-1 के चतुर्थ और भाग-2 के नवम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। वहीं, 13 जनवरी को हाईस्कूल में संस्कृत और उर्दू व इंटरमीडिएट में इतिहास, शिक्षा शास्त्र, कृषि भाग-1 के पंचम प्रश्न पत्र और भाग-2 के दशम प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 15 जनवरी को हाईस्कूल में कंप्यूटर, सिलाई और वाणिज्य की परीक्षा रहेगी।
इंटरमीडिएट में गृह विज्ञान और सैन्य अध्ययन की परीक्षा होगी। 16 जनवरी को हाईस्कूल में संगीत वादन और संगीत गायन की परीक्षा होगी और इंटरमीडिएट में संस्कृत, उर्दू और कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी। अंतिम दिन 17 जनवरी को इंटरमीडिएट में चित्रकला आलेखन, प्रावैधिक, रंजन कला की परीक्षा होगी।

संभल जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 51432 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यही इस परीक्षा में शामिल होंगे। सभी प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्षता से इसे संपन्न करवाएं। गड़बड़ी पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार, डीआईओएस, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें