फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ड्यूटी जाते वक्त बेहोश हुए पीआरडी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। रात में ड्यूटी करने जा रहे पीआरडी के जवान रामवीर (57) निवासी मखदूमपुर बेहोश हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मखदूमपुर निवासी पीआरडी के जवान रामवीर की रात की ड्यूटी पुलिस चौकी पर चल रही थी। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद वे बाइक से ड्यूटी के लिए रवाना हुए। बताया गया है कि गांव से कुछ आगे निकलते ही रामवीर अचानक बेहोश हो गए और बाइक समेत नीचे गिर गए। खबर लगते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और रामवीर को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें