फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दरगाह जनेटा शरीफ पर चादरपोशी कर मांगी दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। दरगाह जनेटा शरीफ के सालाना चार रोजा उर्स-ए-कादरी चिश्ती मौअज्जमी नौशाही में तीसरे रोज शनिवार का सारा दिन लोगों के आवागमन का सिलसिला जारी रहा। भारी संख्या में दूर दराज से अकीदतमंदों ने शिरकत कर मजारों पर चादरपोशी के बाद कामयाबी की दुआएं मांगी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह में फजर की नमाज के बाद खत्मे कलाम पाक हुआ। 10 बजे महफिले नातो मनकबत का आयोजन हुआ। खानकाह की जानिब से सभी मजारों पर चादरपोशी की गई। दोपहर को खानकाह में महफीले समा सजाई गई। कव्वालों ने बेहतरीन साज और आवाज के साथ सूफियाना कलाम सुनाकर समा बांध दिया।
हजरत मेहंदी मियां के मजार शरीफ पर चादरपोशी और गुलपोशी की गई। सैय्यद अकरम मियां ने चादर पोशी की रस्म अदा कराई। शाम को असर की नमाज के बाद बुजर्गों के तबर्रुकात की जियारत कराई गई। तिलावते कलाम पाक के बाद बारगाहे रिसालत में दुरुदो सलाम के नजराने पेश कर अकीदत का इजहार किया गया।
विज्ञापन

सज्जादा नशीन डॉ. सैयद शाहिद मियां कादरी नौशाही ने उर्स में शिरकत करने वाले तमाम अकीदतमंदों के साथ देश और कौम की कामयाबी के लिए दुआ कराई। इस दौरान डॉ. सैय्यद अकरम मियां, डॉ. सैय्यद जामी मियां, सैय्यद सामी मियां, सैय्यद आमिर मियां, मो. रऊफ एडवोकेट, मो. हस्सान खान, अब्दुल हकीम आदि शामिल रहे।

आज होगा हजरत मोअज्जम मियां का बढ़ा कुल शरीफ
आयोजकों ने बताया कि दरगाह जनेटा शरीफ के सालाना चार रोजा उर्स मुबारक में आज रविवार को दरगाह के सबसे बड़े बुजुर्ग मखदूम कुतबे आजम हजरत सैय्यद मोअज्जम मियां रहमतुल्लाह अलैह उर्फ दादा मियां का बढ़ा कुल शरीफ अदा किया जाएगा। जिसमें विभिन्न इलाकों से दरगाह शरीफ से जुड़े तमाम मुरीद अकीदतमंद और जायरीन शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें