संभल के पंजू सराय में हवन यज्ञ करते शिव गोरख मंदिर समिति के लोग।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर के मोहल्ला पंजू सराय स्थित शिव गोरख मंदिर समिति की ओर से कल्कि पधारो धरती पर श्रंखला के तहत श्री कल्कि अट्ठारह कुंडी यज्ञ पूजन व मासिक चतुर्दशी मां दुर्गा यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में आहुतियां देकर भगवान श्री कल्कि के शीघ्र प्रकट होने की कामना व विश्व कल्याण की प्रार्थना की। श्रीमाली ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष रामा शंकर कौशिक को पंडित राधे श्याम श्रीमाली, ज्वालेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली व नागेंद्र मोहन श्रीमाली ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से रामनाम का पटका व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। रामाशंकर कौशिक ने अपने विचार रखे।