संभल। श्री गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार की ओर से घरों में रहकर सुखमनी साहिब के पाठ के लिए अपील की गई है। कहा कि हमारे गुरु जी मानवता की रक्षा करेंगे। गुरु जी का जन्म गुरु का महल अमृतसर में वैशाख शुक्ल 1621 को हुआ। गुरुदेव की याद में गुरुद्वारा शीश गंज साहिब गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब दिल्ली में स्थित है जो विश्व को प्रेम शांति और सद्भावना का संदेश देते हैं। ऐसे महान गुरु के बारे में सिख पंथ धर्म से विश्वास है। बताया कि हेड ग्रंथी ज्ञानी किशन सिंह ऑनलाइन नगर सुख शांति, आपसी भाईचारे, कोरोना वायरस से मानवता की रक्षा और देह आरोग्य की अरदास करेंगे। संवाद