फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर प्रमोद कृष्णम का तंज, बोले-बड़े नेता को रखनी चाहिए मर्यादा

Tue, 06 Feb 2024 03:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बड़े नेता को अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए। कार्यकर्ताओं से पार्टी बनती है। कार्यकर्ता कर्मठ होता है, कर्मवीर होता है। आचार्य बोले कि सवाल किसी एक का पार्टी का नहीं, सभी पार्टियां कार्यकर्ताओं के खून पसीने की बुनियाद पर खड़ी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता की बुनियाद पर पार्टी खड़ी है। इनके प्रति जो भाषा का प्रयोग किया गया, उससे न सिर्फ मेरा मन, बल्कि तमाम कार्यकर्ताओं का मन को ठेस पहुंची है। इसके लिए उन्हें क्षमा मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

कल्किधाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम मंगलवार को कल्कि मंदिर के शिलान्यास का न्यौता देंगे। बताया कि लखनऊ में सीएम आवास पर 11.30 बजे उनकी मुलाकात होगी। इसके बाद आचार्य राज्यपाल को निमंत्रण देंगे। संवाद
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वह राहुल गांधी से एक साल से मिलना चाहते हैं पर उनसे वार्ता नहीं हो रही है। इसकी यह भी वजह हो सकती है कि मेरा संदेश शायद उन तक नहीं पहुंचाया जा रहा हो। आचार्य ने यह बात सोमवार को टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। आचार्य बोले कि प्रधानमंत्री कार्यालय को फोन करने के बाद चार दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम मिल गया था। बताया कि कांग्रेस में प्रियंका गांधी का ही सम्मान नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें