फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्री कल्कि धाम के शिलान्यास पर खड़ी हो सकती है प्रमोद कृष्णम की राजनीतिक इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलना और शिलान्यास समारोह में न्योता देना सियासी हलचल बढ़ा रहा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के मौके पर आचार्य प्रमोद कृष्णम भाजपा के साथ नई सियासी पारी शुरू कर सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जैसा कल्कि भगवान का आदेश होगा, वैसा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। उसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें भी न्योता दिया। साथ ही उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। इसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।
अब प्रधानमंत्री का कार्यक्रम में आना तय हो चुका है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रधानमंत्री के सामने ही भाजपाई हो सकते हैं। इस बारे में जब आचार्य प्रमोद कृष्णम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह निश्चित रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन है। कोई भी यदि इस आयोजन को राजनीतिक चश्मे से देखने का प्रयास कर रहा है तो यह उसकी समझ है। कहा कि कांग्रेस को छोड़ने या दूसरी पार्टी में शामिल होने का सवाल है तो इस पर कुछ नहीं कर सकता।
विज्ञापन

2019 में राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़े थे प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम 2019 के लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि, इसमें उन्हें हार मिली थी और राजनाथ सिंह बड़े अंतर से चुनाव जीते थे। प्रमोद कृष्णम को करीब दो लाख वोट मिले थे। कई मौकों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम भाजपा की जमकर आलोचना कर चुके हैं, लेकिन बीते एक साल से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों की प्रशंसा कर रहे हैं। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें