संभल फाइल्स बनाएंगे, शूटिंग भी संभल में होगी
उदयपुर फाइल्स को लेकर चर्चा में आए फिल्म निर्माता व राजनेता अमित जानी ने कहा कि वह संभल में हुए दंगों पर उदयपुर फाइल्स की तरह फिल्म बनाएंगे। अलग-अलग समय में जो दंगे हुए और उनकी हकीकत सामने लाने का प्रयास होगा।
इस फिल्म को संभल फाइल्स नाम दिया जाएगा। कहा कि शूटिंग भी संभल में ही कराई जाएगी। इस फिल्म की कहानी लिखी जा रही है। आगे कहा कि संभल में लगातार हिंदुओं की जनसंख्या घटती जा रही है। अतीत के सभी पन्ने समाज के सामने लाएं जाएंगे।