फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रधानों को लखनऊ जाने से रोका, पुलिस ने खुद ही लिया ज्ञापन

Wed, 20 May 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली ब्लॉक के ग्राम प्रधानों को मंगलवार की शाम लखनऊ जाने से पुलिस ने रोका है। ग्राम प्रधान लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। पुलिस ने मौके पर ही प्रधानों से ज्ञापन लिया है।
विज्ञापन




अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रधान ब्लॉक में इकट्ठा हुए थे। पुलिस प्रशासन को सूचना मिलने पर उन्होंने प्रधानों से बातचीत की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन शासन और प्रशासन को भेज दिया जाएगा। प्रधानों ने पुलिस की बात मानते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंचायत चुनाव समय पर कराने या वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। प्रधानों ने पंचायतों के अधिकारों की रक्षा और ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने की अपील की। उन्होंने प्रशासक व्यवस्था लागू होने की आशंका जताई, जिससे पूर्व में समस्याएं हुई थीं। प्रधानों ने कहा कि चुनाव होने तक कार्यकाल बढ़ाया जाए ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें