सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर के ग्राम प्रधान पति को चंदौसी कचहरी से लौटते समय बाइक सवार तीन लोगों ने रोक लिया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित ने बहजोई कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी ग्राम प्रधान पति विनोद का आरोप कि सोमवार की शाम 5:47 बजे जिलाधिकारी के कार्यालय के नजदीक तीन बाइक सवार बदमाशों ने घेराबंदी जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर शराबा करने पर आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर बाइक सवार लोग मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना तत्काल बहजोई थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। इससे पहले चंदौसी कचहरी के नजदीक भी आरोपियों ने घेरकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों की धमकी को सुनकर वापस चंदौसी कचहरी ही चले गए थे। बहजोई कोतवाली प्रभारी को तीन बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की है।