फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी में प्राची और पतंग मेकिंग में योगेश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में राखी और पतंग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने सुंदर व आकर्षक राखी और पतंग बनाकर अपना हुनर दिखाया। राखी में प्राची और पतंग मेकिंग में योगेश ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में अध्यापकों ने कहा कि रक्षाबंधन पर भाई बहन से कलाई पर राखी रूपी रक्षासूत्र बंधवाकर बहन की रक्षा का वचन देता है। वैसे तो राखियां बाजार में भी तरह-तरह के डिजायनों की मिल जाती हैं लेकिन यदि यही राखी बहन अपने हाथों से बनाकर भाई की कलाई पर बांधे तो यह अनमोल व सबसे खूबसूरत बन जाती है। इसी क्रम में स्कूल में राखी व पतंग मेकिंग का आयोजन हुआ है। इसमें राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लगल हाउस की प्राची पहले उमंग हाउस की अर्पिता दूसरे, लगन हाउस व उमंग हाउस की आरूषि व महिमा तीसरे स्थान पर रहीं। पतंग प्रतियोगिता में लगन हाउस के योगेश पहले, उमंग हाउस के कपिल दूसरे व लगन हाउस के आशीष तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में प्रधानाध्यापक रविकांत अग्रवाल और विनय तिवारी रहे। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, श्वेता तिवारी व यशी शुक्ला रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें