फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार वाहन के फर्जी परमीशन के मामले में बर्क को नोटिस जारी

Sat, 11 Feb 2017 02:02 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही वाहन को सीज कर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आचार संहिता का पालन कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट  और पुलिस जबरदस्त तरीके से अभियान चला रही है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इसी क्रम में स्टेटिक मजिस्ट्रेट उड़नदस्ता महादेव वर्मा गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक गाडी को पकड़ा जो एआईएम आईएम प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क का चुनाव प्रचार कर रही थी। गाडी की परमीशन फर्जी थी। गाडी को सीज कर चालक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी मामले में शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी ने जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस भेजा है। इसमें दो दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार चौबे ने गुरुवार को फिरोजपुर पुल पर सपा प्रत्याशी के काफिले को रोककर चेक किया। एक गाडी पर कांग्रेस और सपा के झंडे लगा था। जबकि गाडी को सपा का झंडा लगाने की ही परमीशन थी। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी ने सपा प्रत्याशी को   नोटिस जारी किया है। दो दिन में जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें