फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आज शहर के ज्यादातर हिस्से में चार घंटे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के चंदौसी चौराहे पर हाईटेंशन लाइन और खंभों को शिफ्ट किया जाना है। इसके चलते बृहस्पतिवार को शहर के ज्यादातर हिस्से में बिजली आपूर्ति चार घंटे बंद रहेगी। एक्सईएन रघुनाथ तित्तल ने बताया कि चौराहे का सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण लोकनिर्माण विभाग को करना है। इसके चलते लाइन आदि शिफ्ट करने का कार्य प्रस्तावित है। इसलिए सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बताया कि इस दौरान मोहल्ला हल्लू सराय, बरेली सराय, दुर्गा कॉलोनी, सरथल चौकी, मोहल्ला जगत, सराफा बाजार, कोटपूर्वी, कोटगर्बी, शेर खां सराय, चमन सराय, मुख्य बाजार आदि इलाके इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें