बहजोई। तेज हवा व बारिश के चलते हुए ब्रेक डाउन के कारण नगर के टाउन वन व फोर फीडर की बिजली करीब तीन घंटे बंद रही।
शुक्रवार को तेज हवा और बारिश से सुबह करीब सवा आठ बजे नगर का वन व फोर फीडर ब्रेक डाउन में आ गया और इन दो फीडर से जुड़े मोहल्ला फैक्ट्री कॉलोनी, कुरेशियान, बाग मोहल्ला व नई बस्ती आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। इसके चलते करीब तीन घंटे तक बिजली न होने से उपभोक्ताओं के जरूरी काम-काज प्रभावित रहे। इसके बाद, टाउन वन फीडर से जुड़े ट्रांसफॉर्मर के निकट फाल्ट होने से बीच में दो बार ट्रिपिंग के चलते बिजली गुल रही।
जेई रोहित कुमार वरुण ने बताया कि बारिश के चलते यह दो फीडर ब्रेक डाउन में आ गए। बाद में सुबह करीब 11 बजे बिजली सुचारु हो गई। संवाद