फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह गांवों की बिजली आपूर्ति गड़बड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 13 गांवों में बिजली का संकट बना हुआ है। तीन दिन से आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान हैं। इसके अलावा दो ट्रांसफार्मर फुंकने से धनारी थाना परिसर व उसके निकट एक मोहल्ले के 60 घरों में अंधेरा है।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील में एक मात्र ऐसा उपकेंद्र है, जिससे केवल 13 गांवों की विद्युत आपूर्ति होती है। धनारी कस्बे के आसपास गांवों की आपूर्ति के लिए विद्युत लाइन जर्जर होने से आपूर्ति बाधित बनी रहती है। थोड़ी सी हवा चलने से विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। जो पिछले तीन दिन से ठप है। जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, धनारी थाने में ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिन से अंधेरा है। जिससे पुलिस कर्मियों के परिजन भी परेशान है। धनारी थाने के पास स्थित मोहल्ला का भी ट्रांसफार्मर चार दिन से फुंका है। कई बार शिकायतों के बाद भी ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें