फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पांच हजार की आबादी वाले हसनपुर मुंजब्ता गांव में पानी और बिजली दोनों की आपूर्ति ठप है। जनता परेशान है नहीं बिजली विभाग और तहसील प्रशासन को इनकी चिंता नहीं। अधिकारी लापरवाह हैं और जनता गर्मी में पसीना बहा रही है। यह स्थिति पिछले पंद्रह दिनों से चली आ रही है। अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। आक्रोशित लोगों ने सोमवार को विद्युत सब स्टेशन पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। ट्रांसफार्मर बदलने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के उप खंड अधिकारी कार्यालय पर धरना दे रहे हसनपुर मुंजब्ता के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में एक-डेढ़ महीने से बिजली समस्या है। एक-एक करके चार ट्रांसफार्मर फुंक गए। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कई बार जूनियर इंजीनियर से मिले लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए।
सिर्फ आश्वासन ही मिला। इस स्थिति में दिक्कत आ रही है। वहीं दूसरी ओर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निजी कंपनी ने गांव का विद्युतीकरण कर ट्रांसफार्मर लगाए हैं। ट्रांसफार्मर गारंटी में चल रहे हैं। कंपनी को इसके बारे में सूचित किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें