फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी पर रातभर गुल रही बिजली, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर का टाउन 4 क्षेत्र रात भर अंधेरे में डूबा रहा। गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। लेकिन, सारी रात बिजली के दर्शन नहीं हुए। पूरी रात मुश्किल में गुजारनी पड़ी। कई लोग रात भर बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन पर संपर्क करने का प्रयास करते रहे। लेकिन, अधिकारियों के फोन नहीं उठे। कर्मचारियों ने फोन पर बात की तो उन्होंने जल्द बिजली मिलने का आश्वासन दिया। इससे लोगों में रोष था। जहां एक ओर त्योहार की तैयारियों को लेकर बिजली विभाग में पूरी व्यवस्था बनी होनी चाहिए थी वहीं दूसरी ओर सारी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को 11 बजे करीब शहर के टाउन 4 क्षेत्र की मशीनरी खराब हो गई। इससे कोटपूर्वी, कोटगर्बी, बाजार, आर्य समाज मार्ग, चमन सराय समेत कई मोहल्ले अंधेरे में डूूब गए। जहां कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों और घरों को लोगों ने खूब सजाया था। वहीं बिजली न आने पर सारी सजावट ऐसे ही सूनी रह गई। वहीं दूसरी ओर गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया। देर रात तक लोग इस आस में रहे कि शायद अब बिजली आ जाए। लेकिन, पूरी रात बिजली ने दर्शन नहीं दिए। शहर के काफी लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली की जानकारी लेनी चाही।
अधिकारियों ने फोन नहीं उठाए और कुछ कर्मचारियों ने फॉल्ट होने की बात कही और जल्द बिजली मिलने का आश्वासन दिया। लेकिन, आश्वासन पूरी रात पूरा न हुआ। शनिवार की सुबह 11 बजे तक बिजली सुचारू हो सकी। जब इस बाबत नगरी उप खंड अधिकारी यशपाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि टाउन 4 की मशीनरी में दिक्कत आ गई थी। उसका सुधारने का प्रयास रात में ही किया गया था। लेकिन, सुबह में वह सही हो सकी। इसलिए रात बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें