फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नई सड़कों पर खोदे जा रहे गड्ढे, सभासदों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Jul 2024 05:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। शहर के सभासदों एवं अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से रविवार को मुंसिफ रोड पर जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभासदों का आरोप था कि जल निगम पाइपलाइन के लीकेज ठीक करने के नाम पर नई सड़कों पर गड्ढे खोद रहा है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के सभासद और अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मुंसिफ रोड स्थित भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने संयुक्त रूप से जलनिगम के खिलाफ गड्ढ़े खोदने को लेकर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय उर्फ अन्नु ने बताया कि जल निगम नहीं चाहता कि शहर की सड़कें गड्ढामुक्त हो, जहां एक तरफ नगर पालिका नई सड़क का निर्माण करती है। वहीं दूसरी तरफ जल निगम लीकेज ठीक करने के बहाने उसी सड़क पर गड्ढा खोद देता है। वहीं, सभासद अमन कोरी ने कहा कि जलनिगम लीकेज ठीक करने के बाद गड्ढ़े को खानापूर्ति करके भर देता है। इससे आए दिन दो पहिया सवार दुर्घटना का शिकार होते हैं। तो शुभम अग्रवाल ने कहा कि जलनिगम द्वारा शहर में नई डाली गई पेयजल लाइनों से जगह जगह लीकेज हो रहा है। जिस वजह से हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सचिन रस्तोगी, निशांत शर्मा, राजा कुरेशी, मुजीव, मनोज गुप्ता, अन्ना खान, नवकांत शर्मा, शिव कुमार सैनी, रिजाउल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें