फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो महीने में ही उभर आए सड़कों के गड्ढे, हादसे का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पीडब्ल्यूडी ने जिलेभर में मुख्य मार्गों के गड्ढे भरे थे। इसे दो महीने का समय भी नहीं बीता और फिर से गड्ढे उखड़ने लगे हैं। चंदौसी मार्ग और गवां पर सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। जिस कारण सफर के दौरान वाहन सवारों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा भी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने लाखों रुपये का बजट खर्च करके सड़कों के गड्ढे भरने का काम कराया था। उम्मीद थी कि गड्ढे भरने का काम होने से आवागमन में सहूलियत मिलेगी। काफी समय तक सड़क ठीक रहेगी तो दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जिलेभर में कई मार्गों पर भरे गए गड्ढे उखड़ने लगे हैं। चंदौसी मार्ग पर नरौली से सराय सिकंदर के बीच सड़क में गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में कहीं पुराने गड्ढे उभर चुके हैं तो कहीं नए गड्ढे बन गए हैं। जबकि यहां करीब दो महीने पहले ही गड्ढे भरे जाने का काम हुआ था।
इसी तरह गवां मार्ग खिरनी से आगे लधनपुर में सड़क में गड्ढे दिख रहे हैं। शकरपुर से आगे लखनपुर पुल के आसपास भी गड्ढे बने हैं। करीब 14 किलोमीटर क्षेत्र में कई जगह सड़क की ऐसी हालत बनी है। इस सड़क पर भी गड्ढे भरने का काम हुआ था और कुछ ही महीनों में स्थिति पुरानी हो गई। इसके अलावा गवां में बिजलीघर से हरदासपुर मोड़ तक सड़क में गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं। बहरहाल, सड़क में गड्ढे होने के कारण सफर के दौरान परेशानी हो रही है। गड्ढों की वजह से हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें