फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू में तेजी बरकरार, मंडी में किल्लत

Sat, 07 Apr 2018 01:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
potato
विज्ञापन
आलू के दामों में तेजी बरकरार है। मंडी में 1200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव आलू मिल रहा है। यह आलू रिटेल में 16 से 18 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है। मंडी में आलू की किल्लत बनी हुई, जो भी आलू मिल रहा है वह दोयम दर्जे का बताया जा रहा है। हलांकि दाम बढ़ने से किसानों के चेहरे पर रौनक है। 
विज्ञापन



नई फसल आने से पहले आलू को कोई पुर्साहाल नहीं था, लेकिन जैसे ही बाजार में नया आलू आया तो अचानक आलू के भाव बढ़ गए। मंडी समिति में पांच रुपये किलोग्राम बिकने वाला आलू नई फसल के बाद 12 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने लगा है। जबकि फुटकर में आलू के भाव 16 से 18 प्रति किलोग्राम बिक रहा है। 


तेजी के चलते मंडी में आलू की आमद कम है। जिसके कारण आलू कि किल्लत बनी हुई है। जहां पहले 40-50 ट्राली प्रतिदिन आती थी, अब मंडी में पांच से 10 ट्राली आ रही हैं। इससे आलू के भाव और अधिक बढ़े है। यहीं नहीं मंडी में दोयम दर्जे का आलू आ रहा है। 
विज्ञापन



सबसे अधिक मांग चिप्सोना आलू की रहती है, जो कि मंडी से गायब है। इसकी मुख्य बजह बढ़िया आलू कोल्ड स्टोरेज में जाना तथा छटा हुआ आलू बाजार में आना है। यहीं कारण है कि बाजार में बढ़िया आलू नहीं आ रहा। 


आलू के भाव बढने से आम जनता की जेब पर बोझ पड़ रहा है। जबकि किसानों को अच्छे भाव मिलने से उनके चेहरे पर रौनक बनी हुई है। जानकारों की माने तो अभी आलू के भाव नीचे नहीं आने वाले है। आलू में तेजी बनी रहेगी। ग्राहकों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिला पाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें