बहजोई। बरसात में सावन माह में कांवड़ लेकर जाने वाले कांवड़ियों समेत शिवभक्तों को करंट आदि से बचाए रखने के लिए विद्युत निगम की ओर से पहल की गई है। इसको लेकर विद्युत निगम की ओर से हाईवे समेत मंदिरों के मार्गों पर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल पर पन्नी लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
एसडीओ, विद्युत मनोज कुमार ने बताया कि बारिश के दिनों में कांवड़िए व शिवभक्त आदि किसी भी प्रकार से विद्युत करंट की चपेट में न आने पाएं, इसके लिए निगम की ओर से हाईवे समेत कांवड़ व मंदिर मार्गों पर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल पर पन्नी लगवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि इसको लेकर बहजोई उपखंड से जुड़े नगर व ग्रामीण अंचलों में सड़क किनारे लगे 174 विद्युत पोल पर भगवा रंग की पन्नी लपेटे जाने का काम चल रहा है। इनमें बहजोई बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में 120 विद्युत पोल समेत पुरा बिजलीघर क्षेत्र में 17, बिसारू बिजलीघर क्षेत्र में 22 व कमालपुर बिजलीघर क्षेत्र में 15 विद्युत पोल पर पन्नी लपेटे जाने का काम चल रहा है। संवाद