फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण कम करने को सड़कों पर किया पानी का छिड़काव

विज्ञापन
संभल में सुबह के वक्त छायी धुंध। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। धुंध और धुएं के साथ साथ धूल उड़ने से फैले प्रदूषण पर संभल का जिला प्रशासन चेत गया है। सड़कों तथा उनके आसपास एकत्र धूल के बारीक कणों को साफ करने के लिए प्रशासन ने नगर पालिका के टैंकरों के माध्यम से जल का छिड़काव शुरू कराया है। तीन चार दिनों तक यह अभियान चलेगा। अभियान का शुभारंभ उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने सोमवार की दोपहर कराया।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर्मचारियों को मास्क पहनाकर सड़क की धूल हटाने के लिए लगाया गया। धूल के बारीक कण वाहन गुजरने के दौरान गुबार बन जाते थे और इनकी वजह से तमाम लोग सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो रहे थे। इस मामले का संज्ञान उप जिलाधिकारी ने अपने स्तर से लिया। उन्होंने अपने क्षेत्र के संभल और सिरसी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाया।
दोनों अधिकारियों से कहा कि प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। ऐसे में नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी निभाए। उप जिलाधिकारी के कहने के बाद संभल नगर पालिका परिषद ने कर्मचारियों की टीम बनाई और एक टैंकर को लगाया।
विज्ञापन

नगर के चौधरी सराय से चंदौसी चौराहे तक जल का छिड़काव कराया गया। संभल से सिरसी तक सड़कों पर धूल का जानलेवा गुबार न उठने पाए। इसका इंतजाम प्रशासन ने किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान तीन से चार दिनों तक चलेगा। सफाई कर्मचारी भी धूल के कणों से बीमार न पड़ने पाएं, इसलिए उन्हें मास्क लगाकर काम पर उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें