फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यभान की मौत पर गरमाई सियासत, विस में उठेगा मामला

Mon, 12 Feb 2018 01:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
सत्यभान के परिजनों से मिलने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल के गांव महमूदपुर इम्मा में गरीबी और बीमारी के चलते सात फरवरी को सत्यभान की मौत के बाद सियासत गरमाने लगी है। शनिवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा था। रविवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गांव पहुंचे। सत्यभान के परिजनों को सांत्वना दी। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोला। मौत के मामले को विधानसभा में उठवाने की बात कही। इस बीच हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी भी पीड़ित परिवार से मिले। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाई। सोमवार को पट्टे पर कब्जा दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन


गांव महमूदपुर इम्मा में सत्यभान की मौत को विपक्ष मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहा है। रविवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज खां कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से बात की। सत्यभान की मौत पर दुख जताया। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर सियासी तीर चलाए। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद अभी तक कोई जनप्रतिनिधि या नेता ने गांव में पीड़ित परिवार से नहीं मिले। जबकि जब सपा की सरकार थी तो सपाई किसी भी तरह मौत की सूचना पर तुरंत मौके पर जाते रहे थे। 


उन्होंने कहा कि सत्यभान की मौत से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत करा दिया है। यह मामला विधानसभा में उठवाया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की तरफ से भी पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही, शासन प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाए। उनके साथ आरिफ खां गुल्लू, रामरईस यादव, मोहम्मद तारिक पाशा, इमरान खां, अमित यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें