फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी बार के चुनाव में अध्यक्ष पद राजेश यादव, सचिव पर सुनील सिंह विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश यादव 217 मत लेकर और सचिव पद पर सुनील सिंह 273 मत प्राप्त कर विजयी रहे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा, सह सचिव पद पर इमरान और वरिष्ठ खंड के पद पर जहांगीर, मुकेश कुमार शर्मा विजयी रहे हैं। मतगणना के दौरान न्यायालय में समर्थक जमे रहे। समर्थकों के बीच गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मतदान के बाद शाम करीब पांच बजे मतगणना शुरू हुई। कुल 545 से 525 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। शाम करीब पौने आठ बजे मतगणना पूरी हुई। अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें राजेश यादव को सर्वाधिक 217 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश सिंह को 72 वोटों से हराया। सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। सचिव पद पर सुनील सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद सिंह को 67 वोटों से हराया। सुनील सिंह को 273 वोट प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। संजय शर्मा 382 वोट लेकर विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जफर अली को 248 मतों से हराया।
सहसचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों के मुकाबला था। मोहम्मद इमरान 292 वोट लेकर विजयी रहे। मोहम्मद इमरान ने अपने प्रतिद्वंद्वी तौफीक को 84 वोटों से हराया। वरिष्ठ खंड पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। दो वरिष्ठ खंड के दो पद थे। इन चारों में सर्वाधिक जहांगीर को 187 और मुकेश कुमार शर्मा 179 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों से अधिक वोट प्राप्त करने पर उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया। मतगणना एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सदस्य शकील अहमद वारसी, अखिलेश शर्मा, राजबहादुर सिंह, गोपाल शर्मा की देखरेख में मतगणना हुई।
विज्ञापन

समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े पर नाचे अध्यक्ष राजेश यादव, निकाला जुलूस
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी राजेश यादव ने समर्थकों के साथ कचहरी में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला और जमकर आतिशबाजी की। प्रत्याशी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उनके समर्थक इफ्तेखार पाशा, बलराम सिंह, जावेद उस्मानी, छत्रपाल सिंह यादव आदि रहे।
समर्थकों संग जमकर झूमे
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद पर सुनील सिंह विजयी रहे। मतगणना के दौरान विजय की घोषणा होते ही समर्थक झूम उठे। जमकर ढोल बजाया। समर्थकों के साथ जमकर डांस किया। समर्थक भी खूब झूमे।
अध्यक्ष व सचिव हैं अलग-अलग गुट के
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व सचिव अलग-अलग गुट से चुने गए हैं। मतगणना के बाद इसका असर भी दिखा। पहले सचिव पद की मतगणना पूरी हो गई थी। नवनिर्वाचित सचिव समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों पर डांस कर रहे थे। जमकर नारेबाजी भी हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर विजयी रहे प्रत्याशी राजेश यादव मतगणना में वोटों की गिनती में पीछे चल रहे थे। आखिर में राजेश यादव मतगणना में बढ़ते बनाते चले गए और विजयी घोषित हुए। राजेश यादव के समर्थक आगे आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान नवनिर्वाचित सचिव के समर्थक वहां से धीरे-धीरे चले गए।
जिला न्यायालय की चंदौसी बार एसोसिएशन के जीते प्रत्याशी की सूची :
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
1- राजेश यादव- 217 (विजयी)
2- राजेश सिंह- 145
3- सगीर सैफी- 64
4- नूतन विजय- 40
5- महेंद्र पाल- 39
निरस्त हुए वोट- पांच
------------------------------------
सचिव पद के प्रत्याशी
1- सुनील सिंह- 273 (विजयी)
2- विनोद सिंह- 206
3- ललित किशोर- 41
निरस्त हुए वोट- तीन
------------------------------------
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी
1- संजय शर्मा- 382 (विजयी)
2- जफर अली- 134
निरस्त हुए वोट- छह
------------------------------------
उपाध्यक्ष (वरिष्ठ खंड) पद के प्रत्याशी
1- जहांगीर- 187 (विजयी)
2- मुकेश शर्मा- 179 (विजयी)
3- राजवीर सिंह- 165
4- कमर अब्बास- 83
निरस्त हुए वोट- 6
नोट: उपाध्यक्ष यानी वरिष्ठ खंड के लिए दो पद चुने जाने थे। चार प्रत्याशी मैदान में थे। सर्वाधिक वोट प्राप्त करने वाले दो प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

-------------------------------------
सह सचिव (पब्लिकेशन) पद के प्रत्याशी
1- मोहम्मद इमरान- 292 (विजयी)
2- तौफीक- 208
निरस्त हुए वोट- 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें