फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बवाल के सभी 12 मुकदमों की चार्जशीट जल्द न्यायालय में दाखिल करेगी पुलिस

Sun, 02 Feb 2025 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी संभल।
विज्ञापन

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में दर्ज मुकदमों की चार्जशीट जल्द न्यायालय में दाखिल होगी। पुलिस की जांच तेजी से चल रही है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि सभी मामलों की जांच को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। विवेचकों से लगातार रिपोर्ट ली जा रही है। जिससे जांच की स्थिति स्पष्ट रहे। किसी तरह की चूक न हो। इसके लिए अलग से निगरानी की जा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ भी लगातार की जा रही है।24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इसी दौरान बवाल हो गया था। पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें चार की हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पांचवें मृतक के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के सुपुर्द ए खाक कर दिया थ। इस बवाल में 29 पुलिसकर्मी व अन्य कई लोग घायल हुए थे। यह बवाल जामा मस्जिद के नजदीक शुरू हुआ था। इस इलाके में पुलिस ने काबू पाया तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में हो गया था। इसमें फायरिंग, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस की ओर से बवाला करने में पांच एफआईआर संभल कोतवाली में दर्ज कराई थीं। दो एफआईआर नखासा थाने में दर्ज हुई थी। जिन चार लोगों की मौत हुई थी। उनकी एफआईआर भी संभल कोतवाली में बाद में दर्ज की गई थी। एक युवक को गोली लगी थी। उसने पाकबड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी जो बाद में ट्रांसफर कर संभल कोतवाली भेज दी थी। कुल 12 मुकदमें बवाल में दर्ज हुए थे। इनकी जांच अब लगभग पूरी हो चुकी है। एसपी का कहना है कि जल्द ही चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जाएगी। इसके लिए विवेचक अपनी जांच को तेजी से पूरा कर रहे हैं।
शारिक साटा गिरोह के सदस्यों के लिए 10 टीमें लगी
बवाल में शारिक साटा और उसके गिरोह की साजिश सामने आई थी। चार हत्याएं भी उसके सदस्यों द्वारा ही की गई थीं। दो सदस्य जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस की दस टीमें लगी हैं। एसपी का कहना है कि सभी टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए जाएंगे। एसपी ने बताया कि पत्थरबाजी और आगजनी के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। लगातार धरपकड़ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- बवाल से संबंधित सभी मामलों की जांच को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जल्द ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है और स्थिति की रिपोर्ट तलब की जा रही है।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें