फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस से मारपीट-पथराव, वर्दी फाड़ी, दो सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जमीन के हदबंदी के ठिये उखाड़ने की सूचना पर यूसुफपुर (ईसमपुर) पहुंची पुलिस के साथ मारपीट की गई, पथराव किया गया। ग्रामीणों ने एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी और दूसरा सिपाही घायल हुआ है। बहजोई थाने के दरोगा की तहरीर पर 11 महिलाओं समेत 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें 11 महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। एसडीएम कोर्ट से चार महिलाओं समेत छह को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बहजोई थाने में तैनात दरोगा सोमपाल सिंह ने दी तहरीर में बताया है कि आर्य समाज रोड निवासी मुकेश की ओर से फोन पर सूचना दी गई कि गांव यूसुफपुर की कुछ महिलाओं समेत ग्रामीणों ने उसकी जमीन पर हुई हदबंदी के ठिये उखाड़ दिए और निर्माण कार्य रोक दिया गया। गाली-गलौज व अभ्रदता की। दरोगा के मुताबिक, जानकारी मिलने पर वह पुलिसकर्मियों समेत लेखपाल वरुण सक्सेना व सचिन मित्तल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं व ग्रामीणों को समझाया।
इसके बावजूद मौके पर मौजूद महिलाओं व ग्रामीणों ने गाली-गलौज कर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस बीच ग्रामीणों की ओर से पुलिसकर्मियों से हाथापाई की गई। हेड कांस्टेबिल नरेंद्र कुमार की वर्दी फाड़ दी। हेड कांस्टेबिल नरेंद्र कुमार व राजेंद्र सिंह चोटिल हुए हैं। महिलाओं व ग्रामीणों की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। इसके बाद, महिलाएं व ग्रामीण गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

सीओ बहजोई ने बताया कि गांव युसुफपुर निवासी आरोपी महिलाओं में माला देवी, भूरी, गीता, सुमन, बाली, गुडडो, आशा, विरमा देवी, नेमवती, प्रीति व कमलेश समेत सुभाष, दिनेश, गेंदालाल, लालसिंह, कुंवरपाल, सुरेंद्र, नेकसिंह, संजीव, मेघसिंह व विनोद तथा गांव परतापुर निवासी रोदाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एसडीएम कोर्ट से गीता, प्रीति, सुमन, बाली, दिनेश व रोदास को जेल भेज दिया है।




11 महिला समेत 13 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई


कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत सिंह के मुताबिक, गांव यूसुफपुर में पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने व सिपाही की वर्दी फाड़ने समेत अन्य आरोपों में 11 महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी 11 महिलाओं में माला देवी, भूरी, गीता, सुमन, बाली, गुड्डो, आशा, विरमा देवी, नेमवती, प्रीति व कमलेश समेत दिनेश व रोदाश के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।



कोट
गांव युसुफपुर में ठियाबंदी उखाड़ने की सूचना मिलने पर गई पुलिस व राजस्व विभाग की टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने समेत हाथापाई व बदसलूकी करने के आरोप में 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सीओ, बहजोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें