चंदौसी में होली व शब-ए-बरात को लेकर पुलिस बल के साथ रूट मार्च एएसपी।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। होली व शब-ए-बरात पर्व पर शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर पुलिस ने मंगलवार को नगर में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों के त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
मंगलवार की दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहार होली व शब-ए-बरात को लेकर रूट मार्च निकाला। कोतवाली से प्रारंभ हुआ रूट मार्च फव्वारा चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों में होता हुआ वापस कोतवाली पहुंचा।
रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों के होली व शब-ए-बरात का पूर्व आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों पर नगर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त से सख्ती कार्रवाई करेगी। इसलिए कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करें, जिस पर पुलिस को कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़े। इस दौरान सीओ अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।