फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के खिलाफ गैर जमानती वारंट को आवेदन करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब और संभल के नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ पुलिस गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए अदालत से आग्रह करेगी। धारा 35 बीएनएसएस के तहत जारी नोटिस के बाद भी आरोपियों की ओर से पुलिस का सहयोग नहीं किया जा रहा है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि यदि आरोपी जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो गैरजमानती वारंट जारी कराए जाएंगे।एसपी ने बताया कि रायसत्ती थाने की पुलिस दिल्ली सर्च वारंट लेकर दिल्ली स्थित जावेद हबीब के घर पुलिस पहुंची थी। जावेद हबीब नहीं मिला। जरूरत पड़ी तो टीम को मुंबई भेजकर भी तलाश कराई जाएगी। एसपी का कहना है कि कॉइन में निवेश कराकर करीब पांच करोड़ रुपये की ठगी की गई है। 47 पीड़ित सामने आ चुके हैं। 32 मुकदमे धोखाधड़ी के दर्ज किए गए हैं। पीड़ितों के रुपये आरोपियों को वापस देने हैं और पुलिस का जांच में सहयोग करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें