फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने किए योगी सरकार पर सियासी वार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एआईएमआईएम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पहुंचे लेकिन बैठक स्थल की अनुमति नहीं मिले पाने के कारण पुलिस ने उनका कार्यक्रम रोक दिया। ऐसे में उन्होंने योगी सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करने के लिए संभल पहुंचे थे। यह बैठक रूकनुद्दीन सराय स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित की जानी थी। प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ बैैंक्वेट हॉल पहुंचते उससे पहले ही नखासा थाने से पुलिसकर्मी व उप जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
जो परमिशन बैठक के लिए मांगी गई थी, उसके नहीं मिलने की जानकारी दी। परमिशन नहीं मिलने के नोटिस पर जिलाध्यक्ष शहजाद खां के हस्ताक्षर करा लिए। परमिशन नहीं मिलने से प्रदेश अध्यक्ष खफा हो गए। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने अपने मकान पर ही प्रदेश अध्यक्ष को बैठाया। वहीं पर हुई प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर सियासी वार किए। इसके बाद वह रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हजारों की भीड़ को संबोधित करें तो कोई समस्या नहीं है। हमारी पार्टी के छोटे कार्यक्रम को भी परमिशन नहीं दी जा रही है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे रहने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
विज्ञापन

पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के लिए परमिशन मांगी थी। परमिशन का आवेदन भी 14 दिसंबर को किया था। शनिवार को परमिशन नहीं मिलने की जानकारी दी गई। इसके बाद बैठक नहीं हुई। प्रदेश अध्यक्ष मुलाकात कर वापस लौट गए।
विज्ञापन

शहजाद खां, जिलाध्यक्ष, एआईएमआईएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें