फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा समर्थकों को पीटने वाला एक आरोपी पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। गांव रजपुरा में भाजपा समर्थकों को पीटने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस ने जगह जगह दबिश दी है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जानलेवा हमला करने के आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो शुक्रवार को मस्जिद की दुकानों के किराया कम करने को लेकर सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए थे। इसमें पुलिस ने एक सिपाही की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी दिन दूसरी बार फिर से विवाद हुआ था। इसमें एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक को कुछ लोग बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे थे। पुलिस ने जुबैर की तहरीर पर दस नामजद व अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी क्रम में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें