फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस ने कबाड़ के गोदाम से 50 क्विंटल बिजली का तार पकड़ा

Sun, 24 Dec 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला बेगमसराय में शुक्रवार की रात्रि 12 बजे के करीब कबाड़ी के गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को मौके पर 50 क्विंटल से अधिक विद्युत तार मिला। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया और दो लोगों को मौके से हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां पर इनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

संभल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि में सूचना मिली कि मोहल्ला बेगमसराय में कबाड़ी के गोदाम पर बिजली तार रखा है, जो करीब 50 क्विंटल के करीब होगा। कबाड़ी ने खरीदकर इसे रखा है। पुलिस सक्रिय हुई और जांच के लिए गोदाम पर पहुंची। यहां पर 50 क्विंटल से अधिक तार रखा था। इसमें केबिल व अन्य उपकरण बिजली लाइन से संंबंधित थे। कुछ लोहे के एंगिल भी थे। सभी को कब्जे में लिया है। मौके से दो व्यक्ति भी हिरासत में लिए। मामले की जांच कर रहे हैं। पकड़े गए लोगों से पूछा जा रहा है कि यह कहां से आए। फिलहाल अभी जानकारी नहीं हो पाई है। इस मामले में विद्युत वितरण खंड, संभल डिवीजन के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम का कहना है कि जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है। हम भी अपने स्तर से दिखवा रहे हैं कि यह तार और सामान कहां से आया होगा।
जिले में चल रहा है पुराने तार बदलने का काम
जिले में जर्जर तारों की वजह से फाल्ट की समस्या को दूर कराने के लिए इस समय रीवैंप योजना के तहत काम तेजी से चल रहा है। पुराने तारों को बदलकर नया लगाने का काम हो रहा है। कई स्थानों पर नई लाइन भी खिंच रही है। ठेकेदारों के स्तर से यह कार्य किया जा रहा है। अंदेशा है कि इन्हीं के बीच से तार कबाड़ी के गोदाम तक पहुंचा होगा। फिलहाल यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें