फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

:ानलेवा हमले के 15 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रस्त्रही, आरोपियों में पूर्व ेयरमैन भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस दो पक्षों में हुए विवाद के 15 आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। दोनों पक्षों के छह आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। अब पुलिस को तलाश पूर्व चेयरमैन समेत 15 लोगों की है। जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में दो दिन पहले पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी क्रम में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मालूम हो मंगलवार की रात सिरसी के मोहल्ला सादक सराय में सियासी प्रतिद्वंद्विता के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष पूर्व चेयरमैन चौधरी वसीम खां का है और दूसरा पक्ष चेयरमैन प्रत्याशी रहे हसन आरिफ का है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एक पक्ष के दस लोग आरोपी बनाए गए हैं तो दूसरे पक्ष के 11 लोग आरोपी हैं। दोनों ही पक्षों के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि भागे हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें