फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मस्जिद बनाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, पांच पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सक्ता में शनिवार की शाम 6 बजे मस्जिद निर्माण की सूचना पर हंगामे की स्थिति बन गई थी। मौक पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य बंद कराया और पांच लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने इन सभी लोगों के खिलाफ शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान रविद्र कुमार ने बताया कि गांव में मदरसे की छत की मरम्मत के लिए मुस्लिम पक्ष ने कहा था। इस पर हिंदू पक्ष ने भी चामुंडा मंदिर की मरम्मत कराने की बात कही थी। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए थे। हिंदू पक्ष ने शुक्रवार को लिंटर डाल दिया था। शनिवार को बाउंड्री आदि का कार्य कराया गया था। पूर्व प्रधान ने बताया कि लेकिन मुस्लिम पक्ष ने मदरसा मरम्मत की जगह मस्जिद का रूप देना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई थी। असमोली के सीओ अमन सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए नफीस अहमद, आसकार, रहीश, फुरकान, मोहम्मद इरशाद के खिलाफ शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें