फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से पिता से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। घर से लापता हुई मूक दिव्यांग किशोरी को सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने पिता से मिलाया। एसएसआई अजीत सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे करीब 12 वर्षीय मृक दिव्यांग किशोरी संभल बाईपास रेलवे क्रासिंग के निकट मिली।
विज्ञापन

किशोरी को कोतवाली लाया गया। बाद में सोशल मीडिया पर उससे जुड़ी जानकारी साझा की गई। शाम को साढ़े छह बजे करीब किशोरी के पिता कोतवाली पहुंचे और किशोरी को उसके पिता के लिए सौंप दिया गया। एसएसआई के मुताबिक किशोरी के पिता ने बताया कि सुबह नौ बजे करीब बेटी घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बाद मे सोशल मीडिया के माध्यम से किसी ने बेटी के बावत जानकारी दी। बेटी बोल व कुछ समझ नहीं पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें