फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव व फायरिंग करने के मामले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के महमूद खां सराय में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग और पथराव में कार्रवाई की गई है। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोगों पर जानलेवा हमला व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को शाम महमूद खां सराय में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक दूसरे पर फायरिंग व पथराव किया गया।
विज्ञापन

इसमें कोई घायल नहीं हुआ लेकिन दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने घरों में छिप गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू किया। इसी क्रम में पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें एक पक्ष के हाजी अख्तर की तहरीर के आधार पर इकबाल, इकराम, अंजार और शारिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। वहीं दूसरे पक्ष के सलमान की तहरीर के आधार पर हाजी छिद्दा, जाकिर, अतहर और नईम उर्फ ओटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें