फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव निवासी किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रजपुरा पुलिस ने शनिवार को एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर के आधार पर मुनीश शर्मा व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 फरवरी की रात गांव निवासी मुनीश शर्मा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया और उनकी 14 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। इसकी जानकारी होने पर काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दो अन्य आरोपी भाग गए। किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें